Samachar Nama
×

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की बजाय आईपीएल 2026 को प्राथमिकता देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी : रिपोर्ट

सिडनी, 7 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी इस महीने के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के ऊपर आईपीएल 2026 को तरजीह देंगे। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क कथित तौर पर इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, क्योंकि सीरीज की तारीखें 31 मई को होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से टकरा रही हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शेड्यूल के अनुसार, वनडे सीरीज का आगाज 30 मई से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 और सीरीज का अंतिम मुकाबला 4 जून को लाहौर में खेला जाना है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल आईपीएल 2026 से टकरा रहा है। आईपीएल के ग्रुप स्टेज मुकाबले 24 मई को खत्म होंगे और टॉप चार टीमों को छोड़कर बाकी खिलाड़ी सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ी सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अपने खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के अपने आईपीएल प्रतिबद्धता पूरे करने देगा। रिपोर्ट में सीए के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया, "ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी भी आईपीएल में रहेंगे और अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे।"

अभी आईपीएल में 13 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कमिंस, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क और मैथ्यू शॉर्ट शामिल हैं। फिलहाल सिर्फ स्टार्क, इंग्लिस, ग्रीन और शॉर्ट की आईपीएल टीमें टॉप 4 में नहीं हैं, और अगर प्वाइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव नहीं होता है, तो ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान टूर पर कई बड़े नामों को मिस करेगा।

'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' की एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के उपलब्ध होने के बावजूद इन्हें पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा, क्योंकि यह तीनों ही खिलाड़ी एशेज सीरीज के बाद हाल ही में चोटों से उबरे हैं। कमिंस ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद सिर्फ 2 ही वनडे खेले हैं। अगर वह इस सीरीज को भी मिस करते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में अगली बार सितंबर में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे पर खेलते हुए दिखाई देंगे।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags