Samachar Nama
×

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में मशीनिस्ट सहित 151 पदों पर भर्ती, 8 अप्रैल तक आवेदन का मौका

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ जॉब की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्लूईआईएल) की एक इकाई, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर, ने मशीनिस्ट सहित 151 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में मशीनिस्ट सहित 151 पदों पर भर्ती, 8 अप्रैल तक आवेदन का मौका

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ जॉब की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्लूईआईएल) की एक इकाई, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर, ने मशीनिस्ट सहित 151 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें मशीनिस्ट (एसएस) के 116, एग्जामिनर (इंजीनियरिंग) के 14, मशीनिस्ट के 3, इलेक्ट्रोप्लेटर का 1, हीट ट्रीटमेंट ऑपरेटर के 3, फीटर जनरल के 2, इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन के 8, और वेल्डर के 4 पद शामिल हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स के पास एसआरओ के अनुसार, संबंधित ट्रेड में मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) के साथ-साथ राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (एनटीसी)/राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होना आवश्यक है, जो एनसीवीटी द्वारा जारी किया गया हो। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 8 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 100 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और विकलांग व्यक्ति को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एनसीटीवीटी/एनसीवीटी अंक के आधार पर, ट्रेड/प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालने के बाद उस पर पोस्ट का नाम लिख 'द चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर, कालपी रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश, पिन नंबर - 208009' पते पर पोस्ट कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags