Samachar Nama
×

बंगाल की सरकार 'जय श्री राम' और 'जय मां काली' के उद्घोष का विरोध नहीं करेगी : गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों पर प्रतिक्रिया दी।
बंगाल की सरकार 'जय श्री राम' और 'जय मां काली' के उद्घोष का विरोध नहीं करेगी : गौरव वल्लभ

नई दिल्‍ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों पर प्रतिक्रिया दी।

गौरव वल्लभ ने आईएएनएस से बातचीत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि 7 मई 2025 को शुरू हुए इस अभियान के 88 घंटे के भीतर पाकिस्‍तान घुटनों पर आ गया। उन्होंने इसे भारतीय सेना के शौर्य और भारत सरकार की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति का उदाहरण बताया।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जारी चर्चाओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर वल्लभ ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व सभी विधायकों से बातचीत कर निर्णय करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाम दलों और टीएमसी ने दशकों में पश्चिम बंगाल को नुकसान पहुंचाया है और अब भाजपा वहां विकास की राजनीति करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में ऐसी सरकार बनेगी, जो 'जय श्री राम' और 'जय मां काली' के उद्घोष का विरोध नहीं करेगी।

एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस क्या कर रही है? वे क्या टिप्पणी कर रहे हैं? उनके पास वहां क्या है? उन विधायकों की संख्या देखिए जो इनोवा में आए हैं। और वे वहां टिप्पणी कर रहे हैं। इसके बारे में क्या कहेंगे? कांग्रेस एक सिंगल-डिजिट पार्टी है।

कुछ दिन पहले राहुल गांधी डीएमके के स्‍टालिन को कहते थे कि ये मेरे बड़े भाई हैं, आज पूछ रहे हैं हम आपके हैं कौन। इससे बड़ी गद्दारी और धोखेबाजी और क्‍या हो सकती है। कांग्रेस को मैं कहना चाहता हूं कि बहुमत का आंकड़ा 118 है। राज्‍यपाल इसमें क्‍या गलत कह रहे हैं। जो बहुमत का आंकड़ा लेकर आएगा, राज्‍यपाल उसको सरकार बनाने की अनुमति देंगे।

इसके अलावा, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वल्लभ ने कहा कि “वंदे मातरम” देश के गौरव और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ है तथा इसका सम्मान किया जाना चाहिए। आजादी के आंदोलन के समय से ही यह देश के लोगों के दिलों में बसा हुआ है। समस्या यह है कि वारिस पठान को वंदे मातरम नहीं कहना है। उन्हें कोई दूसरा शब्द इस्तेमाल करना है। ऐसा नहीं होगा।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Share this story

Tags