Samachar Nama
×

ऑपरेशन सिंदूर जारी, नीट में सुधार के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध : अजय आलोक

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने ऑपरेशन सिंदूर, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नीट परीक्षा और केरल में वंदे मातरम विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। नीट से जुड़े विवाद और अनियमितताओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय आलोक ने कहा कि यह अभियान बिल्कुल भी नहीं रुका है बल्कि पहले की तरह पूरी ताकत और रणनीति के साथ जारी है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के बीच भय व अस्थिरता का माहौल बन गया है।

उन्‍होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दो स्तरों पर संचालित किया जा रहा है। पहला देश की सीमाओं पर और दूसरा देश के भीतर है।

पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के लिए बनाए जा रहे होल्डिंग सेंटर्स को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले 10 से 15 दिनों में हिरासत और पहचान की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की पहचान अवैध घुसपैठियों के रूप में होगी, उन्हें पहले होल्डिंग सेंटर्स में रखा जाएगा और उसके बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अजय आलोक ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पहले ही ऐसे लोगों को सलाह दे चुके हैं कि वे स्वेच्छा से अपने देश लौट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग वापस लौटने लगे हैं और अनुमान है कि 80 से 90 प्रतिशत तक अवैध रूप से रह रहे लोग स्वेच्छा से देश छोड़ सकते हैं।

नीट से जुड़े विवाद और अनियमितताओं के मुद्दे पर अजय आलोक ने कहा कि सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित हों।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने वाली नहीं है और यदि कहीं कोई कमी रह जाती है तो उसे स्वीकार कर सुधार करना भी जानती है।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम

Share this story

Tags