Samachar Nama
×

वनडे टीम के साथ रहने से रेड बॉल क्रिकेट में वापसी में मदद मिलेगी: स्पेंसर जॉनसन

वनडे टीम के साथ रहने से रेड बॉल क्रिकेट में वापसी में मदद मिलेगी: स्पेंसर जॉनसन
वनडे टीम के साथ रहने से रेड बॉल क्रिकेट में वापसी में मदद मिलेगी: स्पेंसर जॉनसन

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने उम्मीद जताई है कि ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के साथ लगातार खेलने से उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी करने में मदद मिलेगी। नवंबर 2024 से कोई फर्स्ट-क्लास गेम नहीं खेले, स्पेंसर का सपना इस फॉर्मेट में वापसी का है।

जॉनसन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैंने पिछले सप्ताह सेकंड इलेवन का गेम खेला था और उसे पूरा कर लिया था। जीत गया। यह एक अच्छा हिट आउट था, दो साल में पहला रेड-बॉल गेम। यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिस पर मैं काम कर रहा हूं। मुझे लगता है कि द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलना, पांच या छह दिनों में तीन गेम होते हैं, तो शायद रेड-बॉल मैच के लिए यह उतना ही अच्छा है।"

तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं अभी भी ठीक हो रहा हूं। मुझे लगता है कि यहां कोचों के साथ मेरी बातचीत का यही टॉपिक रहा है। 12 महीने की छुट्टी है, लेकिन ऐसा नहीं लगेगा कि मैं तुरंत दो साल पहले जैसा महसूस कर रहा था।"

उन्होंने कहा, "नई गेंद से मेरा प्रदर्शन थोड़ा अनिरंतर रहा है। मेरा मुख्य फोकस स्विंग के साथ तेज गेंदबाजी करना रहा है। मुझे इसी के लिए चुना जा रहा है। वन-डे क्रिकेट में 10 ओवर की गेंदबाजी होती है, लेकिन आप फील्ड में लंबे समय तक रहते हैं, इसलिए स्पेल के लिए स्पीड और एनर्जी बनाए रखना कुछ ऐसा है जिस पर मैं काम कर रहा हूं।"

स्पेंसर जॉनसन ने पिछले सप्ताह साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की थी। जॉनसन, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आने वाली वनडे और टी20 सीरीज में अहम हथियार होंगे। अनुभवी गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया गया है। नाथन भी सिर्फ टी20 सीरीज खेलेंगे।

लम्बर स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण 2025-26 में एक साल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद जॉनसन बिना चोट के खेल का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने मई में तीन आईपीएल मैच खेले। उसके बाद जून में बांग्लादेश के ऑस्ट्रेलिया के टी20 दौरे पर वापसी की। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे खेले। इससे पहले भारत में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दो अनाधिकारिक वनडे खेले और फिर अक्टूबर के बीच में एक वन-डे कप मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story