Samachar Nama
×

सिगरेट पीने के बहाने दोस्त को खेत पर बुलाया, फिर रात के अंधेरे में रची खौफनाक साजिश, जानें क्या थी वजह

यूपी के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने बुलाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई....
safd

यूपी के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने बुलाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन के साथ बार-बार छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर पहले भी विवाद हुआ था।

छेड़छाड़ से मना करने पर विवाद

दरअसल, पूरा मामला सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां डोमरिया गांव में एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हत्या की यह घटना गुरुवार को प्रकाश में आई। यहां आरोपियों ने करम चंद बिंद पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था और इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।

सिगरेट पीने के बहाने हत्या

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छेड़छाड़ करने से मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। पूरी घटना के पीछे आक्रोश का मुख्य कारण यही था। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने आगे बताया कि गुरुवार रात आरोपी ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Share this story

Tags