शादी की पहली रात ही दूल्हे के अरमान हुए चकनाचूर, दुल्हन ने कर दिया खेला..अब पति काट रहा थाने के चक्कर

कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन है। लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वह अपने लिए किसी की जिंदगी बर्बाद करने से भी नहीं कतराती। हमने ऐसे कई मामले सुने हैं जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को धोखा देता है या दुल्हन अपने दूल्हे को धोखा देती है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां एक युवक को फेसबुक पर एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने विवाह कर लिया। लेकिन शादी की पहली रात दुल्हन ने कुछ ऐसा किया जिससे दूल्हे के होश उड़ गए।
शादी के 9 महीने बाद दुल्हन की प्रताड़ना से परेशान युवक ने अब पुलिस से मदद मांगी है। वह पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। उनका कहना है कि फेसबुक पर जिस लड़की से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताने का सपना देख रहे थे, वह उन्हें धोखा देकर भाग गई। उन्होंने बताया- हमारी शादी पिछले साल (2023) दिसंबर में हुई थी। लेकिन जैसे ही वह पलटा, नई नवेली दुल्हनिया ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। अब वह घर का सारा अनाज लेकर फरार हो गई।
दूल्हा अपने पूरे परिवार के साथ अब पुलिस से गुहार लगा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में युवक ने कहा कि उसकी पहली मुलाकात लड़की से फेसबुक पर हुई थी। वह लड़की की बातों से प्रभावित हुआ और तुरंत उसके प्रेम जाल में फंस गया। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
आभूषण चुराकर फरार
फिर दिसंबर 2023 को गोरखपुर की लड़की और आजमगढ़ के इस लड़के की शादी हो गई। लेकिन दूल्हे को अपनी दुल्हन का नया रूप सात फेरों के बाद देखने को मिला। कल तक मीठी-मीठी बातें करने वाली लड़की जैसे ही उसकी पत्नी बनी, सुहागरात का उससे झगड़ा हो गया। फिर रोज लड़ाई होने लगी।
इसके बाद एक दिन वह अचानक पूरे परिवार के साथ फरार हो गई। युवक ने बताया- लुटेरी दुल्हन की इस साजिश में उसके पिता और भाई भी शामिल थे। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को दुल्हन, उसके पिता, भाई और मां समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन दूल्हा न्याय के लिए बार-बार थाने आ रहा है। कह रहे थे कि साहब बस मुझे न्याय दिला दो।