Samachar Nama
×

ओमप्रकाश राजभर का दावा, सपा में भी हो सकती है बड़ी टूट

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट हो सकती है। ओपी राजभर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।

राजभर ने कहा कि खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल छोड़िए, समूची सपा भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सपा नेतृत्व को घेरते हुए कहा कि अवैध खनन प्रकरण में जांच एजेंसियां पहले ही अखिलेश यादव का नाम दर्ज कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसी को तभी खरीदा जा सकता है, जब वह खुद बिकने के लिए तैयार हो। सिर्फ महाराष्ट्र पर ही ध्यान मत दीजिए, अब उत्तर प्रदेश की बारी है। क्या आपने नहीं देखा कि रामगोपाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ नाम हैं, इन्हें बुलाकर अपने साथ ले लीजिए, लेकिन हमें सुरक्षित रखिए।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में दलबदल और राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई हैं। अभी हाल में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कुछ विधायक और सांसद पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के कुछ नेताओं के दूसरे राजनीतिक विकल्पों की तलाश करने संबंधी खबरों ने सियासी हलकों में चर्चाओं को हवा दी है। ऐसे माहौल के बीच ओमप्रकाश राजभर का बयान सियासी माहौल को गरमा रहा है।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम

Share this story

Tags