Samachar Nama
×

ओडिशा के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी

भुवनेश्वर, 15 मई (आईएएनएस)। ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले की प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की।

सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह नई दर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों को पिछली तारीख से इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों को मई महीने के वेतन के साथ नकद रूप में दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों की आय में सीधा इजाफा होगा और उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी।

वहीं, राज्य सरकार ने पेंशनर्स के लिए भी समान राहत का ऐलान किया है। पेंशनर्स के लिए टेम्पररी इंक्रीज (टीआई) में भी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्हें यह बढ़ी हुई राशि मई महीने की पेंशन के साथ मिलेगी।

सरकार के इस फैसले से ओडिशा के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होने की उम्मीद है। यह कदम महंगाई के दबाव को कम करने और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इससे पहले, अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी। इस बढ़ोतरी को भी 1 जनवरी 2026 से लागू किया गया है। यह बढ़ोतरी मौजूदा 58 प्रतिशत की दर से 2 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार के इस फैसले से लगभग 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

यह बढ़ोतरी 7वां केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय किए गए फॉर्मूले के अनुसार की गई है।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Share this story

Tags