Samachar Nama
×

एनटीपीसी लिमिटेड में इंजीनियर बनने का मौका: 25 पदों पर आवेदन शुरू, इस तिथि तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड ने अनुबंध एवं सामग्री क्षेत्र में इंजीनियर के रिक्त 25 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में यूआर के 13, ईडब्ल्यूएस के 2, ओबीसी के 6, एससी के 3, और एसटी के 1 पद शामिल हैं।
एनटीपीसी लिमिटेड में इंजीनियर बनने का मौका: 25 पदों पर आवेदन शुरू, इस तिथि तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड ने अनुबंध एवं सामग्री क्षेत्र में इंजीनियर के रिक्त 25 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में यूआर के 13, ईडब्ल्यूएस के 2, ओबीसी के 6, एससी के 3, और एसटी के 1 पद शामिल हैं।

एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रुमेंटेशन/सिविल में बीई/बीटेक की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।

इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास विद्युत/तेल/गैस/इस्पात क्षेत्र में योग्यता प्राप्त करने के बाद (बीई/बीटेक) न्यूनतम 4 वर्ष का कार्यकारी अनुभव होना चाहिए। कुल 4 वर्ष के अनुभव में से, कम से कम 2 वर्ष का अनुभव अनुबंध/खरीद/भंडार/प्राप्ति या इनमें से किसी के संयोजन में होना चाहिए।

वहीं, सामग्री प्रबंधन/आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन/रसद एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन/संचालन प्रबंधन में एमबीए/पीजीडीबीएम वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग, लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (यदि लागू हो), व्यक्तिगत इंटरव्यू, और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवार (पुरुष) के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग आदिवासी, और महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags