Samachar Nama
×

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में 46 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन बचे

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 46 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 5 मई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में 46 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन बचे

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 46 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 5 मई है। आवेदन शुल्‍क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

एनजीईएल ने जिन 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (आरई) के 14, डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (आरई) के 28 और असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के 2 पद शामिल हैं।

एनजीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 5 मई तक चलेगी। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल/सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ या चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार, 30 से 44 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन एप्लीकेशन शॉर्टलिस्टेड/स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा/समूह चर्चा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनजीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags