Samachar Nama
×

एनटीपीसी भर्ती अलर्ट: 135 डिप्टी मैनेजर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 26 अगस्त अंतिम तिथि

एनटीपीसी भर्ती अलर्ट: 135 डिप्टी मैनेजर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 26 अगस्त अंतिम तिथि
एनटीपीसी भर्ती अलर्ट: 135 डिप्टी मैनेजर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 26 अगस्त अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 135 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की थी।

एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से डिप्टी मैनेजर पोस्ट के लिए जारी 135 रिक्तियों में डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 और डिप्टी मैनेजर (कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन - सी एंड आई) के 40 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के पात्र और इच्छुक जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल-टाइम बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के मानदंड, लिखित/कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (यदि लागू हो), इंटरव्यू, दस्तावेजों की जांच और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व-सैनिक (एक्सएसएम) और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story