Nora Fatehi: करीना के लाडले तैमूर से शादी करना चाहती हैं नोरा फतेेही, करीना ने उनके इस प्रपोजल पर कही ये बात
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान का चैट शो वॉट वुमन वॉन्ट काफी चर्चा में रहता है। इस शो में हर रोज बॉलीवुड कलाकारों की एंट्री होती रहती है। इस दौरान करीना कपूर खान शो में आए गेस्ट से ढेर सारी बाते करती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करती है। अब करीना कपूर खान के इस शो में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने एंट्री की थी। इस दौरान नोरा फतेही ने करीना कपूर खान से अपनी लाइफ और काम को लेकर कई सारी बाते की। इस दौरान नोरा फतेही ने ये भी कहा कि वो करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान से शादी करना चाहती है। सिर्फ इतना ही नहीं नोरा ने कहा कि वो तैमूर के बड़े होने का इंतजार भी करने के लिए तैयार है। नोरा से ऐसी बातें सुनने के बाद करीना कपूर की हंसी नहीं रूकती है।
करीना कपूर खान ने इस चैट शो के दौरान उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनको और सैफ अली खान को नोरा के डांस मूव्स काफी पसंद आते है। इसके बाद नोरा ने तैमूर अली खान को लेकर बात करते हुए कहा कि, मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही तैमूर बड़े हो जाएंगे और मैं उनसे सगाई/शादी के बारे में सोच सकती हूं।
इस पर करीना कपूर ने हंसते हुए कहा कि अभी वो सिर्फ चार साल का है। अभी बहुत समय है। तो इस पर नोरा ने कहा कि कोई बात नहीं है वो उसका इंतजार करने के लिए भी तैयार है। सोशल मीडिया पर इस वक्त दोनों की बातों के कई वीडियो वायरल हो रहे है।
जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं अगर हम बात करें नोरा फतेही की तो उन्होंने अपने डांस से लोगों को प्रभावित किया है। यही कारण है कि आज नोरा की गिनती बॉलीवुड की बेस्ट डांसर में की जाती है।
Yash Birthday: इस खास अंदाज में यश की पत्नी ने सेलिब्रेट किया उनका जन्मदिन, सामने आई तस्वीरें

