Samachar Nama
×

नोएडा में शादी के नाम पर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 20 मार्च (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नोएडा में शादी के नाम पर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 20 मार्च (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करने, पैसे और जेवर हड़पने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 17 मार्च 2026 को सामने आया, जब पीड़िता ने थाना फेस-3 में शिकायत दर्ज कराई। अपनी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज (26 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और उससे पैसे तथा जेवर हड़प लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

थाना फेस-3 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 मार्च 2026 को आरोपी को थाना कोतवाली, छतरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 10वीं पास है और काफी समय से फरार चल रहा था।

इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 111/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 69, 351, 351(3), 308(5) के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v), आईटी एक्ट की धारा 66(ई) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिरोध (संशोधन) अधिनियम-2024 की धारा 5(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीएससी

Share this story

Tags