Samachar Nama
×

नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 11 मई (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा बनाते समय थूकने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव की बताई जा रही है, जहां “पिज्जा हंट” नाम से दुकान संचालित की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक पिज्जा तैयार करते समय कथित रूप से अनुचित हरकत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान मुजम्मिल पुत्र शाकिर निवासी गिझोड़, थाना सेक्टर-24 नोएडा के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह सेक्टर-22 चौड़ा गांव में “पिज्जा हंट” नाम की दुकान चला रहा था। वायरल वीडियो में युवक पर पिज्जा में थूककर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-24 पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सेक्टर-22 स्थित एक पिज्जा दुकान में कार्यरत कर्मचारी द्वारा पिज्जा बनाते समय अनुचित कृत्य किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

Share this story

Tags