Samachar Nama
×

नोएडा: औद्योगिक शांति बनाए रखने को प्रशासन सक्रिय, डीएम ने श्रमिकों से किया सीधा संवाद

गौतमबुद्धनगर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बुधवार को नोएडा के सेक्टर-84 स्थित रिचाको एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां कार्यरत श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों, सुविधाओं और उनकी समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में अवगत कराया। विशेष रूप से वेतन वृद्धि, बोनस, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें सुरक्षित व अनुकूल कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। इस दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उन्‍होंने प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। डीएम ने यह भी कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से महिला श्रमिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए भरोसा दिलाया कि इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं, श्रमिकों ने सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि और अन्य कल्याणकारी फैसलों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएसएच

Share this story

Tags