Samachar Nama
×

नीतीश कुमार के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं सीएम सम्राट चौधरी: उमेश कुशवाहा

पटना, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मंगलवार को जदयू कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
नीतीश कुमार के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं सीएम सम्राट चौधरी: उमेश कुशवाहा

पटना, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मंगलवार को जदयू कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

आईएएनएस से बातचीत में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार नियमित रूप से पार्टी कार्यालय आते हैं और हमें मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्हीं के नेतृत्व में उनकी नीतियों, आदर्शों और दृष्टिकोण से निर्देशित होकर हमारी पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।

उन्होंने सम्राट चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास की खींची हुई लकीर को हो आगे बढ़ा रहे हैं।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था,तब भी उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे पार्टी और सरकार दोनों की देखरेख करते रहेंगे। वे लगातार दोनों की निगरानी कर रहे हैं।

उमेश कुशवाहा ने ‘सहयोग पोर्टल’ को लोगों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इसे और अधिक आसान बनाया जा सकता है, जिससे आम लोगों को और ज्यादा सुविधा मिले। सम्राट चौधरी भी अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यालय में मंत्री-नेता मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। हमारे नेता नीतीश कुमार के आदेशानुसार सोमवार से शुक्रवार तक पार्टी कार्यालय में नेता-मंत्रियों की सूची जारी की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

पीएम मोदी की देशवासियों से की गई अपील का समर्थन करते हुए जदयू अध्यक्ष ने कहा कि संकट का समय है, इस वक्त हमें पीएम की बातों को मानते हुए राष्ट्रहित में काम करना चाहिए।

शराबबंदी कानून पर तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इसी तरह के बेकार सवाल उठाते रहेंगे। उनके पास कोई दूसरा मुद्दा ही नहीं है। जो लोग सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं, वे कभी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।

उन्होंने कहा कि अभी तो 25 सीटों पर रूके हैं, भविष्य में इनका बिहार से सूपड़ा साफ हो जाएगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

Share this story

Tags