Samachar Nama
×

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली : संजय सरावगी

पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर निर्विरोध रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई दी।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली : संजय सरावगी

पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर निर्विरोध रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई दी।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में बिहार भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए और भी ज्यादा मजबूत होगा, और जदयू, जो उनकी पार्टी है, मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ा है और आगे बढ़ता रहेगा।

संजय सरावगी ने जंगलराज का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने शानदार नेतृत्व में बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई और प्रदेश में सुशासन कायम किया। प्रदेश में अच्छी शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सड़कें, स्वास्थ्य सहित बिजली की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। एनडीए की सरकार में अब किसी को बाहर निकलने में डर नहीं लगता है। नीतीश कुमार की सरकार में सभी सुरक्षित हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए संजय सरावगी ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव हो या फिर राज्यसभा चुनाव, हार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसीलिए गायब हो जाते हैं। तेजस्वी यादव को पता था कि वे राज्यसभा का चुनाव हार रहे हैं, तभी तो पहले से ही टिकट बनाकर रखे थे। विधानसभा चुनाव में भी हारने के बाद, विदेश भागे, विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो गायब रहे।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे जदयू के संस्थापक हैं, वह अभिभावक भी हैं और निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करती है, विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव लापता हैं, जैसे कि आप लोग कह रहे हैं तो क्या करें, थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देते हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने के बाद यह तय हो गया है कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में दिल्ली की राजनीति करेंगे। लेकिन, पार्टी की बागडोर खुद अपने पास रखेंगे।

हाल ही में नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने भी राजनीति में एंट्री ली है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निशांत को बिहार की नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags