Samachar Nama
×

सीएम नीतीश कुमार अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं, तेजस्वी सिर्फ फालतू बातें करते हैं: भीम सिंह

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्हें एनडीए नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन विपक्ष ने दावा किया है कि भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार को मजबूरन राज्यसभा जाना पड़ रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर नीतीश कुमार को हाईजैक करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव के आरोप पर भाजपा सांसद भीम सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से राज्यसभा जाने का मन बनाया है। उन्होंने विस्तार से इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी है। दूसरी तरफ, तेजस्वी यादव फालतू बातें करते हैं। जनता ने ऐसे बकवास व्यक्ति को नकार दिया है। वह कुछ भी बोलते रहते हैं, जिसका कोई अर्थ नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने बिहार के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। अब उन्होंने दूसरी भूमिका में जाने का फैसला किया है। हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं।

भाजपा सांसद से जब बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एक सांसद के तौर पर इसका जवाब देना अभी काफी मुश्किल है। बिहार के अगले मुख्यमंत्री का नाम सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की वार्ता में तय होगा। आने वाले समय में पता चल जाएगा कि कौन बिहार की कमान संभालने जा रहा है।

जदयू समर्थकों की नाराजगी पर भाजपा सांसद ने कहा कि समर्थकों की इच्छा अभी भी वैसी ही है। समर्थक और बिहार के लोग भी चाहेंगे कि वे बिहार की सेवा करते रहें।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि वे राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags