'हमारे बुनकरों ने विश्व में बनाई अलग पहचान', नितिन नवीन ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि आज हथकरघा कारीगरों ने अपनी मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और बुनकर समुदाय को नई पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि आज चाहे बिहार का भागलपुर हो, असम का पट सिल्क हो या छत्तीसगढ़ का कोसा। हिंदुस्तान के हर कोने में बुनकरों ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी परंपराओं को जीवित रखने का काम किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारे बुनकरों ने अपने दम पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को एक अद्भुत पहचान देने का काम किया है, जिसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।
नितिन नवीन ने कहा कि हमारे बुनकरों ने भारतीयों परंपराओं को एक नए स्वरूप में लाने का काम किया है। आज उसी का नतीजा है कि बुनकरों में एक तरह का नया उत्साह देखने को मिल रहा है। निश्चित तौर पर इस उत्साह को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि पूरी दुनिया में भारतीय बुनकरों की एक अलग पहचान है जिसको हमारे लोगों ने अपने परिश्रम और मेहनत के दम पर स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हम अपने बुनकर भाइयों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और इसके बाद ‘लोकल से ग्लोबल’ तक के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। सच कहूं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास हमारे बुनकरों को संबल प्रदान करने का काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी वोकल फॉर लोकल के सिद्धांत के तहत बुनकर भाइयों को उत्साहित कर रहे हैं, उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। हमारे सरकार की ओर से यही सुनिश्चित किया जा रहा है कि बुनकरों के हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो।
नितिन नवीन ने कहा कि मौजूदा समय में हम बुनकरों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करके भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
--आईएएनएस
एसएचके/एएस

