Samachar Nama
×

नितिन नबीन एक जमीनी और परिश्रमी नेता हैं : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बधाई देते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ परिश्रमी नेता बताया।
नितिन नबीन एक जमीनी और परिश्रमी नेता हैं : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बधाई देते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ परिश्रमी नेता बताया।

उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मंत्री नितिन नबीन ने अपनी मेहनत से आज यह मुकाम हासिल किया है। वे एक जमीनी नेता हैं, जिन्हें सरकार और संगठन दोनों की समझ है। वे दोनों की कार्यप्रणाली से अवगत हैं। उन्होंने कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक का पद हासिल किया है, जो वाकई में काबिले तारीफ है।

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि नितिन नबीन ने संगठन और सरकार में रहते हुए जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता के दम पर जनता का विश्वास अर्जित किया है। यही वजह है कि आज वे कार्यकारी अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। उनकी कार्यकुशलता से पार्टी में शीर्ष नेतृत्व का पद संभाल रहे लोग हमेशा से ही प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की सादगी और कुशलता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है। उनकी यही विशेषता उन्हें अलग कतार में लाकर खड़ा करती है। संगठन में अपनी कुशलता के दम पर कुछ कर गुजरने की क्षमता रखने की जब बात होगी, तो मैं समझता हूं कि नितिन नबीन एक शानदार उदाहरण हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में वे अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई बड़े कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। वे पार्टी में एक नया मुकाम हासिल करेंगे, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह जगजाहिर है कि नितिन नबीन एक ऐसे राजनेता हैं, जो अपनी कुशलता के लिए राजनीतिक गलियारों में जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि निसंदेह अपनी कार्यकुशलता की वजह से ही आज की तारीख में नितिन नबीन पार्टी के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित हुए हैं और इसी वजह से आज वे यहां तक का सफर तय कर पाए हैं।

--आईएएनएस

एसएचके/एएस

Share this story

Tags