Samachar Nama
×

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा के भोपाल दफ्तर में उत्सव

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बनने पर भाजपा के मध्य प्रदेश के कार्यालय में भोपाल में उत्सव मनाया गया। मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी भी हुई। नबीन की नियुक्ति भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा के भोपाल दफ्तर में उत्सव

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बनने पर भाजपा के मध्य प्रदेश के कार्यालय में भोपाल में उत्सव मनाया गया। मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी भी हुई। नबीन की नियुक्ति भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को उत्सव सा नजारा था। मिठाईयां बट रही थी तो आतिशबाजी का दौर जारी थी। मौका था नितिन नबीन का पार्टी का अध्यक्ष बनना। नबीन के पदभार ग्रहण के अवसर पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ उत्सव मनाया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान नितिन नबीन को सौंपा जाना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान, दूरदर्शी और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित देख रही है। यह निर्णय भाजपा के मजबूत संगठन, अनुशासन और विचारनिष्ठ राजनीति का प्रतीक है।

उन्‍होंने कहा कि 45 वर्ष की युवा आयु में संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलना भारतीय जनता पार्टी की दूरदर्शी सोच, संगठनात्मक परिपक्वता और युवा नेतृत्व पर उसके अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह निर्णय केवल एक राजनीतिक पदस्थापना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए भरोसे का प्रतीक है। भाजपा में नेतृत्व का मार्ग निष्ठा, परिश्रम, त्याग और वैचारिक प्रतिबद्धता से होकर गुजरता है।

सीएम ने कहा कि संगठन पर्व के माध्यम से भाजपा यह स्पष्ट करती है कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि कार्यकर्ता-आधारित वैचारिक आंदोलन है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका सम्मानित है और उसकी क्षमता के अनुरूप उसे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नबीन को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठन कौशल से पार्टी सफलता के नए शिखर तक पहुंचेगी। पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी आत्मा है। संगठन पर्व के माध्यम से नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना कार्यकर्ता-आधारित नेतृत्व की सशक्त मिसाल है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

Share this story

Tags