Samachar Nama
×

नितिन नबीन को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना बिहार के लिए ऐतिहासिक और गौरव की बात : जदयू एमएलसी संजय सिंह

पटना, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी संजय सिंह ने सोमवार को भाजपा के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

जदयू एमएलसी संजय सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई। बिहार के लिए रविवार बहुत ही गौरव का दिन था। जिस तरह आम कार्यकर्ता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, यह बहुत ही ऐतिहासिक था। भाजपा इस वक्त केंद्र में है और कई राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाए हुए है। उनके नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ेगी।"

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। कार्यकर्ता भी बहुत खुश हैं। सिर्फ भाजपा में ही ऐसे मेहनती जमीनी कार्यकर्ता नेशनल प्रेसिडेंट के पद तक पहुंच सकते हैं। यह पहले ही साबित हो चुका है।"

भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जहां बूथ हेड भी देश का नेशनल प्रेसिडेंट बन सकता है। हमारी पार्टी में हर मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता को ऊंचे पद पर पहुंचने का मौका मिलता है। कम उम्र के बावजूद कई बार विधायक चुने गए एक समर्पित कार्यकर्ता को नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाना गर्व की बात है।"

वहीं, मंत्री नितिन नबीन सोमवार को पटना स्टेशन के समीप स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव, कस्बे में विकास भी पहुंचा और भाजपा का विस्तार हुआ। आज भाजपा गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी हुई है।"

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags