Samachar Nama
×

एनआईटी-रायपुर में जूनियर रिसर्च फेलो के कई पदों पर भर्ती जारी, 20 मई तक फटाफट करें आवेदन

रायपुर, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर, ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के रिक्त तीन पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एनआईटी-रायपुर में जूनियर रिसर्च फेलो के कई पदों पर भर्ती जारी, 20 मई तक फटाफट करें आवेदन

रायपुर, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर, ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के रिक्त तीन पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनआईटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान/भू-सूचना विज्ञान/भू-भूगोल में मास्टर डिग्री या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, सीएसआईआर-यूजीसी नेट/गेट या समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए। वहीं, हाइपरस्पेक्ट्रल रिमोट सेंसिंग/पायथन/आईडीएल/मैटलैब आदि में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसका आयोजन 22 मई को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। साक्षात्कार ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आयोजित किए जाएंगे, जो उम्मीदवार के अनुरोध पर निर्भर करेगा। वहीं, उम्मीदवारों को एनआईटी रायपुर के अनुप्रयुक्त भूविज्ञान विभाग में साक्षात्कार के लिए सभी मूल दस्तावेज को लाने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ जेआरएफ आवेदन पत्र पर 'हाइपरस्पेक्ट्रल प्रोजेक्ट एप्लीकेशन' शीर्षक होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी-रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद आवेदन पत्र को स्कैन कर दिए गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags