Samachar Nama
×

'निष्पक्ष नहीं था चुनाव आयोग,' मनोज कुमार अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने पर जयराम रमेश ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव और मुख्य सलाहकार की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे मनोज कुमार अग्रवाल को मुख्य सचिव और विशेष रोल ऑब्जर्वर रहे सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि इन नियुक्तियों से साबित होता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं था और उसने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया। उन्होंने इसे चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत बताया और कहा कि इस मिलीभगत को छिपाने की कोशिश भी नहीं की जा रही है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 27 लाख लोगों को वोट देने से वंचित कर दिया गया। मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा रणनीतिक तरीके से लागू की गई ताकि भाजपा को चुनावी लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि अब इस मिलीभगत को गुप्त या छुपाने का कोई प्रयास भी नहीं किया जा रहा है। ये नियुक्तियां इस बात के प्रमाण हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं था और उसने केवल भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया। पूरे राज्य में 27 लाख लोगों को मतदान से वंचित रखते हुए चुनाव कराए गए। यह चुनाव आयोग द्वारा भाजपा को चुनावी लाभ दिलाने के लिए चतुराई से किया गया था।

हालांकि, भाजपा या चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी थे और 2026 विधानसभा चुनावों की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसके अलावा, चुनाव आयोग द्वारा विशेष रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए 1990 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का मुख्य सलाहकार बनाया गया है।

शनिवार को सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर सब्रता गुप्ता को उनका सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की।

सुब्रत गुप्ता 1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वे तकनीकी विशेषज्ञ (टेक्नोक्रेट) हैं और आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags