Samachar Nama
×

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होने वाली है। उनकी यात्रा को लेकर जल्द ही शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। निशांत अपनी यात्रा के दौरान जिला अध्यक्षों के अलावा जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसे लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार की तरह की यात्रा पर निकलेंगे, यह अच्छी बात है।

पटना में जदयू विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे बिहार में निशांत कुमार का घूमना अच्छी बात है। तभी वे जमीनी स्तर पर जानकारी ले सकेंगे। उनके घूमने से पता चलेगा कि जमीन पर क्या समस्या है, लोगों की समस्या क्या है, और उसे कैसे दूर किया जा सकता है? नीतीश कुमार भी अपने कार्यकाल में बिहार यात्रा पर रहे हैं, और उनकी यात्रा काफी सफल रही है।

नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर अनंत सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए सब बेकार की बातें हैं।

उन्होंने विधायक दल के नेता श्रवण कुमार चुने जाने पर कहा कि श्रवण कुमार शुरू से पार्टी में हैं। वह इस लायक भी हैं। वह पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, सभी विधायकों को साथ लेकर चलेंगे।

पटना में अपराधी के हाफ एनकाउंटर पर जदयू विधायक ने कहा कि जब कोई अपराध करेगा तो कार्रवाई होगी। मैं तो अभी कहता हूं कि सुधर जाएं नहीं तो एनकाउंटर होगा।

तेजस्वी यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने जाने पर जदयू विधायक ने कहा कि बढ़ा-चढ़ाकर बोलने का कोई इलाज नहीं है। बिहार में कोई अपराध नहीं हो रहा है। सिर्फ छोटी-मोटी घटनाओं की रिपोर्ट आ रही है, जैसे मोबाइल छीनना। कहीं भी डकैती या अपहरण की कोई रिपोर्ट नहीं है। लालू सरकार के समय हमें रोजाना अपहरण के मामलों के बारे में सुनने को मिलता था।

सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव मानसिक रूप से कमजोर हैं, कह सकते हैं कि वे पागल हो गए हैं। महिलाओं के बारे में टिप्पणी करने से पहले उन्हें सोचना चाहिए कि उनके घर में भी महिलाएं हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से मुलाकात पर अनंत सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags