Samachar Nama
×

निशांत के राजनीति में आने पर राजद ने साधा निशाना, मृत्युंजय बोले-तेजस्वी की भविष्यवाणी सही साबित हुई

पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कई समसामयिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेपाल में हुए सत्ता परिवर्तन, निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर विवाद और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले पर अपनी राय रखी।

निशांत कुमार के राजनीति में आने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि हर व्यक्ति को राजनीति में आने का अधिकार है। यह जनता पर निर्भर करता है कि वह किसे स्वीकार करती है और किसे नकारती है।

मृत्युंजय तिवारी ने बिहार की राजनीति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव के समय 'फिर से नीतीश' के नाम पर वोट मांगे गए और 2025 से 2030 तक नेतृत्व की बात की गई, तो फिर कुछ ही महीनों में ऐसा क्या हो गया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुर्सी की राजनीति का खेल है। जनता से किए गए वादों को पूरा करना सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए। तेजस्वी यादव ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि भारतीय जनता पार्टी और जदयू की राजनीति अंततः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की ओर ले जाएगी।

वहीं, नेपाल के चुनाव परिणामों और वहां हुए सत्ता परिवर्तन पर बोलते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव के दौरान हार-जीत होती रहती है और सत्ता परिवर्तन राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नेपाल की जनता ने जिसे चुना है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और नेपाल के बीच रिश्ते पहले की तरह मजबूत बने रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर हुए विवाद पर मृत्युंजय तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक हैं और हर व्यक्ति उनका सम्मान करता है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

वहीं,टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण पल है और पूरे देश की नजरें इस मैच पर टिकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीयूष

Share this story

Tags