Samachar Nama
×

निशानेबाजी विश्व कप में चीनी टीम का दबदबा रहा

बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। 2026 निशानेबाजी विश्व कप की स्पर्द्धाएं 12 अप्रैल को स्पेन के ग्रेनाडा में संपन्न हुईं। अंतिम दिन में चीनी खिलाड़ी चांग छांगहोंग ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस का खिताब जीता और चीनी युवा खिलाड़ी वांग त्सीफे ने महिला दस मीटर एयर राइफल में इस विश्व कप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इस विश्व कप की सभी 10 एकल इवेंटों में चीनी टीम ने कुल 8 स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपना वर्चस्व दिखाया।

50 राइफल थ्री पोजीशंस के फाइनल में चांग छांगहोंग ने 358.8 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। फ्रांसीसी खिलाड़ी लुकास बर्नार्ड डेनिस को 357.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। चीनी खिलाड़ी ल्यो यूखुन तीसरे स्थान पर रहे।

महिला 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल मैच रोमांचक रहा। मैच के पहले हाफ में चीनी खिलाड़ी वांग त्सीफे का मामूली प्रदर्शन दिखा और वे नॉकआउट की कगार पर रहीं। नाजुक समय में 19 वर्षीय वांग त्सीफे ने अपना फार्म स्थिर कर निरंतर लीडिंग खिलाड़ी का फासला कम करने की पूरी कोशिश की। अंतिम दो दौर में उन्होंने 10.5 और 10.4 अंक प्राप्त कर 0.5 अंक की बढ़त से प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

स्पेन में हुए विश्व कप में चीनी टीम ने कुल 8 स्वर्ण, 3 रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये। जर्मनी और भारत ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags