Samachar Nama
×

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

चंडीगढ़, 23 मई (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में निकाय चुनावों से पहले राज्य की जनता के नाम संदेश दिया है। उन्होंने अपील की कि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों को वोट दें और राज्य की समृद्धि एवं प्रगति के लिए उन्हें विजयी बनाएं।

अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा, "सभी जानते हैं कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल खत्म होने में महज 5 महीने बचे हैं। कानून व्यवस्था से लेकर गुंडागर्दी और ड्रग्स तक पिछले 10 साल पंजाब के लिए मुश्किल भरे रहे।"

उन्होंने कांग्रेस और वर्तमान में पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। बादल ने कहा, "कांग्रेस की सरकार रही या आम आदमी पार्टी की, कोई पंजाब की बात नहीं करता है। इनकी सोच अपने हाईकमान की बात मानने की रही है।"

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मैं सभी पंजाब के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अगले 5 महीने बाद फैसला आपको करना है। मुझे भरोसा है कि आप अपनी क्षेत्रीय पार्टी (शिरोमणि अकाली दल) को सत्ता में वापस लेकर आएंगे। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार 19 साल रही और इस दौरान पूरे राज्य में शांति का वातावरण रहा। इसलिए आपको सही फैसला लेना है।"

उन्होंने आगे कहा, "निकाय चुनाव बहुत अहम हैं। अगर आप 5 महीने बाद अपनी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार चाहते हो तो बड़ी जरूरी है कि आप इन चुनावों में भी क्षेत्रीय पार्टी को जिताएं।"

सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि पंजाब के साथ-साथ निकाय में अकाली दल को जिताना जरूरी है, अगर आप 5 महीने बाद राज्य में उसे जिताना चाहते हैं। अगर सरकार अकाली दल की बनी और निकाय के चुनावों में किसी दूसरी पार्टी की जीत मिली तो फिर काम नहीं हो पाएगा। दूसरी पार्टियां जानबूझकर काम को खराब करेंगी। इसी तरह ये पार्टियां पूरे 5 साल खराब कर सकती हैं। इसलिए पंजाब को बचाना है तो आपको हर तरह के चुनाव में अकाली दल को जिताना होगा।

बता दें कि पंजाब में 8 नगर निगमों के अलावा 71 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों के लिए 26 मई को मतदान होना है। इन चुनावों के नतीजे 29 मई को आएंगे।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags