Samachar Nama
×

एनआईसीएल भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 200 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

एनआईसीएल भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 200 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका
एनआईसीएल भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 200 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनआईसीएल ने एक वर्ष की अवधि के लिए योग्य उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में शामिल करने के लिए कुल 200 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

एनआईसीएल की ओर से राज्यवार अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 200 रिक्तियों में असम में 30, झारखंड में 10, छत्तीसगढ़ में 20, गुजरात में 22, कर्नाटक में 10, केरल में 10, मध्य प्रदेश में 12, महाराष्ट्र में 10, राजस्थान में 20, उत्तर प्रदेश में 14, उत्तराखंड में 10, पश्चिम बंगाल में 10, पंजाब में 12 और तमिलनाडु में 10 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले अभ्यर्थियों का एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना भी जरूरी है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में पूर्णकालिक ग्रेजुएशन की डिग्री या कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

बता दें कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विभिन्न कार्यालयों में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना, जिसके लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से भेजा जाएगा।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story