Samachar Nama
×

एनएचएसआरसी में 60 साल तक के उम्मीदवारों के लिए भर्ती शुरू, फाइनेंस एनालिस्ट सहित कई पद खाली

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (एनएचएसआरसी) ने फाइनेंस एनालिस्ट सहित विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एनएचएसआरसी में 60 साल तक के उम्मीदवारों के लिए भर्ती शुरू, फाइनेंस एनालिस्ट सहित कई पद खाली

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (एनएचएसआरसी) ने फाइनेंस एनालिस्ट सहित विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) ने जिन 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें फाइनेंस कंट्रोलर, फाइनेंस असिस्टेंट (पीएम-अभिम), कंसलटेंट (फाइनेंस)/एनालिस्ट (पीएम-अभिम) का 1-1, फाइनेंस एनालिस्ट के 2 और फाइनेंस असिस्टेंट के 3 पद शामिल हैं।

एनएचएसआरसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीए (फाइनेंस)/सीए/पीजीडीबीएम (फाइनेंस)/पीजीडीबीए (फाइनेंस) के साथ फाइनेंस मैनेजमेंट में कम से कम 6 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 से 60 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 1,50,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचएसआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags