Samachar Nama
×

एनएफसी में साइंटिफिक ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती शुरू, 18 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

जयपुर, 31 मार्च (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) ने साइंटिफिक ऑफिसर सहित विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एनएफसी में साइंटिफिक ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती शुरू, 18 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

जयपुर, 31 मार्च (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) ने साइंटिफिक ऑफिसर सहित विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनएफसी ने जिन 18 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें साइंटिफिक ऑफिसर (सी) - जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 3, नर्स (ए) के 11, साइंटिफिक असिस्टेंट (बी) - रेडियोग्राफर, साइंटिफिक असिस्टेंट (बी) - पैथोलॉजी तकनीशियन, फार्मासिस्ट (बी) और तकनीशियन (बी) - एक्स-रे तकनीशियन के 1-1 पद शामिल हैं।

एनएफसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस/12वीं कक्षा के साथ नर्सिंग एवं दाई में डिप्लोमा/बीएससी (रेडियोग्राफी)/एचएससी (10+2) के साथ फार्मेसी में 2 वर्षीय डिप्लोमा/बीएससी या एचएससी (विज्ञान) के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का मेडिकल रेडियोग्राफी/एक्सरे तकनीक ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, प्रीलिम्स टेस्ट, एडवांस टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 21,700 से 56,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग और पद अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 100 से 500 रुपए के बीच तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags