Samachar Nama
×

न्यूजीलैंड पर चक्रवात वैयानु का खतरा, पीएम लक्सन ने नागरिकों को दी सावधान रहने की अपील

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड पर चक्रवात वैयानु का खतरा मंडरा रहा है। न्यूजीलैंड के हजारों लोगों को शनिवार को अपने घर खाली करने का ऑर्डर दिया गया है। देश का नॉर्थ आइलैंड साइक्लोन वैयानु के लिए तैयार है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इससे तटीय इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन भी हो सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया के जरिए सतर्क रहने और जरूरी उपाय करने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "चक्रवात वैयानु एक बड़ी और नुकसानदायक घटना बन सकता है।" पीएम लक्सन ने लोगों को बताया है कि तूफान की चपेट में आने से बचने के लिए कुछ प्वाइंट्स बताए हैं।

शनिवार को किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि वैयानु का असर आज दोपहर फार नॉर्थ से शुरू होगा, जो रातभर और कल तक उत्तरी आइलैंड और ऊपरी दक्षिणी आइलैंड तक फैल जाएगा। नुकसानदायक हवाएं, भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और तटीय इलाकों में पानी भरने की उम्मीद करें। बिजली जाने, सड़कों के बंद होने और अलग-थलग बस्तियों के भी होने की संभावना है।

पीएम लक्सन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, "तैयारी के लिए अभी समय है। इसलिए ऐसी किसी भी चीज को सुरक्षित रखें जिसे तेज हवाएं उठा सकती हैं। गटर और नालियां साफ करें। ढीला मलबा हटाएं। बिजली कटौती के लिए तैयार रहें और अगर आपको घर खाली करने की जरूरत पड़े तो उसके लिए योजना बना लें। उन पड़ोसियों का भी ध्यान रखें जिन्हें मदद की जरूरत हो सकती है।"

उन्होंने कहा कि तूफान के दौरान अंदर ही रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, गाड़ी न चलाएं और कृपया बाढ़ के पानी में जाएं। अगर आपको पानी बढ़ता हुआ दिखे या भूस्खलन के संकेत दिखें, तो आधिकारिक वॉर्निंग का इंतजार न करें। अपने मन की आवाज पर भरोसा करें और तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं।

तूफान से संबंधित सभी ताजा जानकारियों और चेतावनियों के लिए पीएम लक्सन ने कहा कि मेटसर्विस से लेटेस्ट वॉच और वार्निंग के बारे में अपडेटेड रह सकते हैं और सिविल डिफेंस और इमरजेंसी सर्विस की सलाह मान सकते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ऊपर, कृपया सुरक्षा को सबसे पहले रखें।

मौसम विभाग ने कहा कि वैयानु के रविवार को आने और फिर सोमवार को दूर चैथम आइलैंड के पश्चिम से गुजरने की उम्मीद है, जिससे भारी बारिश और 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

शनिवार को कई इलाकों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई और अधिकारियों ने व्हाकाटाने के कुछ हिस्सों से लोगों को निकालने का ऑर्डर दिया, जिसकी आबादी 37,150 है और जो नेशनल कैपिटल वेलिंगटन से लगभग 430 किलोमीटर (270 मील) उत्तर में है।

--आईएएनएस

केके/

Share this story

Tags