Samachar Nama
×

नई दिल्ली: मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के निहाल विहार थाना इलाके में एक युवती की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का संदिग्ध मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे जांच की जा रही है।

मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है और उसमें एक अन्य महिला के साथ उसकी अनबन होने की बात पता चली है। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर रही है और उसी आधार पर आगे जांच की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती एक मेकअप आर्टिस्ट थी, जो पार्लर में काम करती थी। वहीं, शव को कमरे से बरामद किया गया है। घटना को लेकर मृतिका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।

मामले को लेकर मृतिका के पिता विनोज सिन्हा ने बताया कि मेरी 25 वर्षीय बेटी शिवानी अपने घर से पार्लर जाने के 12 बजकर 4 मिनट में रिक्शा में बैठकर निकली थी। 1.30 बजे उसकी मौत की खबर मिली। हमलोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतिका के पिता ने विनय नाम के एक युवक पर बेटी को कुछ समय से परेशान करने का आरोप लगाया है, जो कि एक गत्ते की फैक्ट्री में में गाड़ी चलाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के हाथ और पैरों पर जूते के निशान मिले हैं।

घटना को लेकर मृतिका के पड़ोसी गणेश ने बताया कि वह मेरे सामने दोपहर 12 बजे के आसपास ई-रिक्शा से पार्लर के लिए निकली थी। वहीं, कुछ देर बाद लड़की के भाई को फोन पर आया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसी के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका जताई है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags