Samachar Nama
×

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जो देश इजरायल और उसकी सेना, आईडीएफ की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, वे भविष्य में हमारे साझेदार नहीं होंगे।
नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जो देश इजरायल और उसकी सेना, आईडीएफ की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, वे भव‍िष्‍य में हमारे साझेदार नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा क‍ि हम इजरायल या हमारी सेना पर हमला करने वालों के सामने चुप नहीं रहेंगे। स्पेन ने हमारे हीरो (आईडीएफ) सैन‍िकों को बदमान क‍िया है, जो पूरी दुनिया की सबसे नैतिक सेना के सैनिक हैं, इसलिए मैंने स्पेन के प्रतिनिधियों को किरयात गत में कोऑर्डिनेशन सेंटर से हटाने का निर्देश दिया है।

नेतन्याहू कहा क‍ि स्पेन ने बार-बार इजरायल के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि जो लोग क्रूर शासन के बजाय इजरायल राज्य पर हमला करते हैं, वे इस क्षेत्र के भविष्य के लिए हमारे पार्टनर नहीं होंगे। मैं इस दिखावे और दुश्मनी को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हूं। मेरा इरादा किसी भी देश को, बिना तत्काल कोई कीमत चुकाए, हमारे खिलाफ कूटनीतिक युद्ध छेड़ने की अनुमति देने का नहीं है।

इससे पहले बेंजामिन नेतन्याहू पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को भी सख्‍त चेतावनी जारी कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि हम इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है।"

दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है।"

इजरायल की सुरक्षा को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू का रुख एकदम साफ है। अमेर‍िका-ईरान युद्ध व‍िराम का उन्‍होंने समर्थन जरूर क‍िया, लेक‍िन तभी यह स्‍पष्‍ट कर द‍िया था क‍ि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags