Samachar Nama
×

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का दावा, भवानीपुर में ममता बनर्जी का कोई मुकाबला नहीं

कोलकाता, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस रविवार को भाजपा से नाता तोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए। टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र कुमार बोस ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा के काम करने का तरीका देखिए। भाजपा की विचारधारा और राजनीति लोगों को बांटने वाली है। वे वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चंद्र कुमार बोस ने कहा कि यह मेरी विचारधारा नहीं है। मेरी विचारधारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा पर आधारित है, जो कि समावेशी धर्मनिरपेक्षता है। बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने भाजपा क्यों जॉइन की? उन्होंने कहा कि देखिए, मैंने उन्हें एक मौका दिया। मुझे भाजपा नेतृत्व की ओर से आश्वासन दिया गया था, इसलिए मैंने उन पर भरोसा किया कि मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की समावेशी विचारधारा पर अपनी राजनीति करूंगा।

उन्होंने कहा कि भवानीपुर एक ऐसी सीट है जहां सभी समुदायों के लोग रहते हैं। मैं कई बार यहां से चुनाव लड़ चुका हूं। विपक्षी उम्मीदवार दावा करता है कि वह जीतेगा। भला कोई यह कैसे कह सकता है कि वह चुनाव हार जाएगा? भले ही उसे पता हो कि जीतने का कोई मौका नहीं है, फिर भी वह यही कहेगा कि मैं जीतने वाला हूं।

चंद्र कुमार बोस ने कहा कि मुझे लगता है कि भवानीपुर में ममता बनर्जी का कोई मुकाबला नहीं है, क्योंकि उन्होंने वहां काम किया है। वह जमीनी स्तर की नेता हैं। वह लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए खुद उनके पास जाती हैं। यह सिर्फ चुनावी अभियान की बात नहीं है। वह एक समावेशी नेता हैं। मुझे लगता है कि भवानीपुर में रहने वाले सभी समुदायों के लोग ममता बनर्जी का ही समर्थन करेंगे।

टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा को ममता बनर्जी से डर लगता है। 2029 में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनने वाली हैं। ममता बनर्जी के सामने भाजपा कुछ नहीं कर पाएगी। इन लोगों के पास बिल्कुल दिमाग नहीं है।

राज्य मंत्री ब्रत्या बसु ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 15 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाए। बंगाल में जादूगर ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी ने बंगाल में जिस तरह का विकास किया है, उससे भाजपा बंगाल में चुनाव नहीं जीत पा रही है। ममता बनर्जी की बंगाल में फिर से जीत होगी। भाजपा फर्जी वादे कर रही है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags