Samachar Nama
×

नेपाल यात्रा पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे चर्चा

नेपाल यात्रा पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे चर्चा
नेपाल यात्रा पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस सप्‍ताह दो द‍िवसीय यात्रा पर नेपाल जाएंगे। भारत और नेपाल के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विदेश सचिव की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

व‍िदेश मंत्रालय से म‍िली जानकारी के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिस्री 4 से 5 नवंबर तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मंत्रालय ने बताया क‍ि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है। विदेश सचिव की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संपर्क और संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाने का हिस्सा है।

मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत-नेपाल की व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर भी सामने आएंगे। अभी फ‍िलहाल विदेश सचिव विक्रम मिस्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आध‍िकार‍िक यात्रा पर हैं।

विदेश सचिव ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राज्यमंत्री और भारत के लिए विशेष दूत रीम अल हाशमी के साथ बैठक की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई और 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को और अधिक सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मिस्री और अल हाशमी ने पश्चिम एशिया घटनाक्रम और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया, "विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यूएई की राज्य मंत्री और भारत के लिए विशेष दूत रीम अल हाशमी से मुलाकात की। उन्होंने भारत-यूएई संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"

इससे पहले, भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने आधिकारिक दौरे पर यूएई पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री का स्वागत किया।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share this story

Tags