Samachar Nama
×

नेपाल दौरे के लिए स्कॉटलैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के नेपाल दौरे के लिए 15-सदस्यीय टीम घोषित की है। इस दौरे पर स्कॉटलैंड प्रतियोगिता के एक अहम चरण में मेजबान टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों का सामना करेगी।
नेपाल दौरे के लिए स्कॉटलैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के नेपाल दौरे के लिए 15-सदस्यीय टीम घोषित की है। इस दौरे पर स्कॉटलैंड प्रतियोगिता के एक अहम चरण में मेजबान टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों का सामना करेगी।

स्कॉटलैंड स्टैंडिंग में अपनी शानदार फॉर्म को बनाए रखने के लिए उत्सुक होगा, क्योंकि इस दौरे पर कीमती प्वाइंट दांव पर हैं और क्वालिफिकेशन की दावेदारी भी बढ़ रही है। टीम में कुछ रोमांचक युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ओली जोन्स को टीम में जगह मिली है। वहीं, माइकल इंग्लिश 2024 में अपने यादगार डेब्यू के बाद लगातार आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 122 गेंदों में 107 रन बनाए थे और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे। कप्तान रिची बेरिंगटन एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे, जिन्होंने मौजूदा साइकिल में अब तक 738 रन बनाए हैं।

कप्तान रिची को जॉर्ज मुंसे का साथ मिलेगा, जो 1,049 रनों के साथ टीम के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ब्रैंडन मैकमुलन इस प्रतियोगिता में अब तक 35 विकेट ले चुके हैं और टीम को बतौर ऑलराउंडर मजबूती देते हैं। टीम को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रैडली करी की वापसी से भी काफी बल मिला है।

ब्रैडली ने सीडब्ल्यूसीएल2 में अब तक 32 विकेट लिए हैं। ब्रैडली नामीबिया दौरे के दौरान बीमार थे। उस दौरे पर स्कॉटलैंड ने 2-1 से जीता दर्ज की थी, लेकिन उनकी वापसी से टीम के गेंदबाजी आक्रमण को सचमुच एक बड़ा सहारा मिला है। हालांकि, टीम में नियमित खिलाड़ी क्रिस मैकब्राइड और मैकेंजी जोन्स शामिल नहीं हैं, जो इस दौरे के लिए अनुपस्थित हैं।

यह फरवरी 2023 के बाद स्कॉटलैंड का पहला नेपाल दौरा होगा। पिछली बार उसने पिछली सीडब्ल्यूसीएल2 सीरीज के अंत में ट्रॉफी जीती थी। फिलहाल 34 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड, कीर्तिपुर में चार मैच खेलेगा। इस दौरान वह हर विरोधी टीम का दो बार सामना करेगा, जिसका मकसद अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्लोबल क्वालीफायर में जगह बनाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करना है।

स्कॉटलैंड की टीम: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, जैस्पर डेविडसन, ओलिवर डेविडसन, माइकल इंग्लिश, ओवेन गोल्ड, जैक जार्विस, ओली जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुंसे, सफयान शरीफ, मार्क वाट।

मुकाबले:

12 मई: स्कॉटलैंड बनाम नेपाल, टीयू क्रिकेट ग्राउंड (कीर्तिपुर)

14 मई: स्कॉटलैंड बनाम यूएसए, टीयू क्रिकेट ग्राउंड (कीर्तिपुर)

18 मई: स्कॉटलैंड बनाम नेपाल, टीयू क्रिकेट ग्राउंड (कीर्तिपुर)

20 मई: स्कॉटलैंड बनाम यूएसए, टीयू क्रिकेट ग्राउंड (कीर्तिपुर)

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags