Samachar Nama
×

एनईजीडी में 55 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए भर्ती शुरू, 26 जून आखिरी तारीख

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) ने संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर प्रोडक्ट मैनेजर सहित विभिन्न 9 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती शुरू में तीन वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी, जिसे प्रोजेक्ट की जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

एनईजीडी की ओर से जारी 9 रिक्तियों में प्रोडक्ट मैनेजर के 2; हेड ऑफ इंजीनियरिंग और चीफ आर्किटेक्ट, एआई/एमएल लीड, डिलीवरी मैनेजर - ऐप्स और रिलीज, सर्विस डिलीवरी और चेंज मैनेजर, फाइनेंस और कंप्लायंस मैनेजर एआई/एमएल इंजीनियर और क्यूए लीड का एक-एक पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनईजीडी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार निर्धारित 5 से 15 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी महत्वपूर्ण है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता, आयु और संबंधित अनुभव के आधार पर आवेदनों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 32,81,580 से 46,43,027 रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी।

बता दें कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग की जगह नई दिल्ली होगी, लेकिन एनईजीडी/डीआईसी की मौजूदा पॉलिसी के अनुसार एनईजीडी के प्रोजेक्ट लोकेशन पर ट्रांसफर किया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags