Samachar Nama
×

नीट पेपर लीक पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

अयोध्या, 23 मई (आईएएनएस)। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने नीट पेपर लीक मामले पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नौजवान देश की दौलत हैं, उनके साथ सरकार खेल कर रही है।

अवधेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बंगाल जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 2027 की तैयारी की जा रही है। यह सौदा इनके लिए बड़ा महंगा पड़ेगा। बंगाल और उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का अंतर दिखाई पड़ेगा। यही सब सरकार के पतन का कारण बनेगी। जनता के सामने वजह की तलाश नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि वजह जनता खुद बन गई है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का मुद्दा रहेगा।

अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली के उत्पादन को बढ़ाने के लिए यूपी और केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में एक भी पैसे का कोई काम नहीं किया गया। गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की भी परेशानी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि चीन का स्मार्ट मीटर लगाया गया था, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशानी बढ़ गई है और हाहाकार मचा हुआ है, जिसको लेकर सपा प्रदेश में लगातार संघर्ष कर रही है। महंगाई का आलम तो ये है कि पिछले 10 दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाया गया। सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। सिर्फ जुमलेबाजी के आधार पर सरकार चल रही है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होने पर एक शख्स अमन पासवान ने कहा कि सरकार जो भी नियम बनाए, जनता की सहुलियत को ध्यान में रखकर बनाए। एक और शख्स ने विवेक कहा कि अगर जरूरत है तो आना-जाना पड़ेगा। इसको लेकर क्या कहा जा सकता है?

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags