Samachar Nama
×

नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के लोगों का अहम योगदान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एम्स्टर्डम, 16 मई (आईएएनएस)। राजनीति में क्रिकेट डिप्लोमेसी का पुराना इतिहास रहा है। क्रिकेट ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थित देशों को जोड़ने का काम किया है। इसकी एक झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 देशों के दौरे के दौरान शनिवार को नीदरलैंड में देखने को मिली, जहां पीएम ने क्रिकेट की चर्चा की और नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के योगदान की भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान की सराहाना करते हुए कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी की थी। नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप में भाग लिया था और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। भारत विश्व चैंपियन बना था, लेकिन नीदरलैंड ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी और अपने प्रदर्शन से दुनिया हैरान किया था।

नीदरलैंड क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता हुआ देश है। टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड ग्रुप स्टेज में भारत के साथ ग्रुप ए का हिस्सा था। नीदरलैंड को 4 लीग मैचों में नामीबिया के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड तीन मैच जरूर हारी थी, लेकिन तीनों ही मैचों में टीम ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी।

नीदरलैंड वनडे विश्व कप 2023 में भी हिस्सा लेने के लिए भारत आई थी। विश्व कप नीदरलैंड के लिए बेहद यादगार रहा था। टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी।

टी20 विश्व कप 2026 की नीदरलैंड टीम में शामिल आर्यन दत्त भारतीय मूल के थे। 23 साल के आर्यन दत्त ने 2021 में नीदरलैंड के लिए डेब्यू किया था। वह अब तक 53 वनडे और 30 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। आर्यन दत्त एक ऑफ स्पिनर हैं। वनडे में उनके नाम 62 और टी20 में 30 विकेट हैं।

तेजा निदामानुरु और विक्रमजीत सिंह भी नीदरलैंड के लिए खेल चुके हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags