Samachar Nama
×

एनसीआर में 19 मार्च को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और तेज हवाओं से एक्यूआई में सुधार

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में 19 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्षेत्र में हल्की बारिश, बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिल रही है।
एनसीआर में 19 मार्च को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और तेज हवाओं से एक्यूआई में सुधार

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में 19 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्षेत्र में हल्की बारिश, बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के 7 दिनों का पूर्वानुमान के मुताबिक 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 18 मार्च को तापमान 18 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के आसार हैं, तापमान 17 से 28 के बीच रहेगा।

21 मार्च को हल्की बारिश के साथ सामान्य बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि 22 मार्च को तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम फिर से आंशिक रूप से साफ हो सकता है। तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला है। नोएडा के प्रमुख स्टेशनों में सेक्टर-125 में 162, सेक्टर-62 में 126, सेक्टर-1 में 137 और सेक्टर-116 में 147 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के स्टेशनों में इंदिरापुरम में 138, लोनी में 180, संजय नगर में 119 और वसुंधरा में 149 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली के कुछ प्रमुख स्थानों में अलीपुर में 123, अशोक विहार में 136, आया नगर में 124, बवाना में 155, बुराड़ी क्रॉसिंग में 112, कैंट एरिया में 121, चांदनी चौक में 130, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 126, मथुरा रोड में 111 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 126 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

इन आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 100 से 200 के बीच (मध्यम/येलो जोन) में बना हुआ है, जो पहले की तुलना में बेहतर स्थिति को दर्शाता है। पिछले कुछ दिनों में साफ मौसम और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, जिससे एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि 19 मार्च से होने वाली बारिश और हवाएं वायु गुणवत्ता को और बेहतर कर सकती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभी भी संवेदनशील लोगों बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों—को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम के इस बदलाव से जहां तापमान में हल्की गिरावट और राहत मिलेगी, वहीं प्रदूषण के स्तर में भी सुधार जारी रहने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

Share this story

Tags