Samachar Nama
×

नए भारत में राष्ट्र-विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को दिल्ली की एक अदालत द्वारा यूएपीए के तहत एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह पीएम मोदी का नया भारत है, जहां राष्ट्र-विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है।
नए भारत में राष्ट्र-विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को दिल्ली की एक अदालत द्वारा यूएपीए के तहत एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह पीएम मोदी का नया भारत है, जहां राष्ट्र-विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा फैसला स्पष्ट और दृढ़ संदेश देता है कि भारत में राष्ट्र-विरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसे कई मौके आए, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आतंकवाद से जुड़े लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। सरकारी अधिकारियों की हत्या करने वाले खतरनाक अपराधियों के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता था, फोटो ली जाती थी।

भारत की विदेश नीति को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी का गैर-जिम्मेदाराना बयान देना और फिर सर्वदलीय बैठक से बाहर चले जाना, राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीतिक गंभीरता के स्तर को दर्शाता है। यहां तक कि राष्ट्रीय मुद्दों पर भी, राहुल गांधी अक्सर ऐसा बर्ताव करते हैं जिससे देश की आलोचना होती है और ऐसा लगता है कि वे देश के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में, विदेश नीति कमजोर थी और दबाव में थी। आज पीएम मोदी के शासनकाल में भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा है।

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपे जाने पर तरुण चुघ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार में मंत्री रहे लालजीत भुल्लर को पुलिस से वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और उन्हें बचाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कोर्ट पेशी के दौरान जो शक्ति प्रदर्शन किया गया है, वह सभी ने देखा है। पंजाब सरकार का रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसीलिए, इस मामले में तुरंत केस सीबीआई को सौंपना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि एक तरफ जहां पंजाब के आम लोग महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, वहीं 'शीश महल के सम्राट' अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के विमान का इस्तेमाल कर रहे हैं। आम पंजाबियों को छोटी-छोटी रकम चुकाने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है, जबकि भगवंत मान सरकार केजरीवाल के सफर पर करदाताओं का पैसा खर्च कर रही है। आम आदमी पार्टी को चोला ओढ़े हुए केजरीवाल दिल्ली की जनता के पैसे पर शाही जिंदगी जीते थे। कोविड महामारी के दौरान केजरीवाल शीशमहल बनाने में व्यस्त थे। केजरीवाल और भगवंत मान पंजाब के खजाने को लूटने में लगे हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags