Samachar Nama
×

नौवां रेशम मार्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक एक्सपो उद्घाटित

नौवां रेशम मार्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक एक्सपो उद्घाटित
नौवां रेशम मार्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक एक्सपो उद्घाटित

बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। नौवां रेशम मार्ग (तुनहुआंग) अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक एक्सपो मंगलवार को पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत के तुनहुआंग शहर में उद्घाटित हुआ। इस वर्ष का विषय 'सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करना, सभ्यताओं के बीच आपसी सीख को बढ़ावा देना' है।

एक्सपो में लगभग 1,200 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 58 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 307 विदेशी मेहमान शामिल हैं। कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह, बैठकें एवं वार्ताएं, प्रमुख अतिथियों का प्रदर्शनी दौरा, सांस्कृतिक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, निवेश प्रचार एवं उपभोग संवर्धन तथा रेशम मार्ग सांस्कृतिक पर्यटन अनुभव सहित सात श्रेणियों की 18 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसके साथ उच्च स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग अठारह हजार वर्ग मीटर है। इसमें तुनहुआंग अनुसंधान संस्थान की 'आदर्श' और 'उच्च स्तरीय' निर्माण उपलब्धियों, कानसू की सांस्कृतिक नवाचार उपलब्धियों, तुनहुआंग चिकित्सा ग्रंथों एवं पारंपरिक चीनी चिकित्सा सांस्कृतिक उत्पादों, 'बेल्ट एंड रोड' से जुड़े देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान, तथा तुनहुआंग कला कृतियों सहित पांच प्रमुख प्रदर्शनी क्षेत्र हैं।

प्रदर्शनी में विश्व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और तुनहुआंग अध्ययन के नवीनतम परिणाम, 'बेल्ट एंड रोड' साझेदार देशों की संस्कृति, कला, लोक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक पर्यटन उत्पाद, तथा कानसू के सांस्कृतिक नवाचार, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक रचनात्मक उत्पादों की उपलब्धियां प्रदर्शित की जा रही हैं।

पिछले संस्करण की तुलना में इस बार प्रदर्शनी को और उन्नत किया गया है। प्रदर्शित वस्तुएं अधिक समृद्ध हैं और ध्वनि, प्रकाश एवं विद्युत प्रौद्योगिकी का उपयोग अधिक विविध है। एक्सपो में बाजार-आधारित तरीके से 'रेशम मार्ग की चमक' अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन उत्पाद संयुक्त प्रदर्शनी, तुनहुआंग आईपी उपलब्धि प्रदर्शनी और ब्रांड संचालन प्रदर्शनी जैसी कई प्रदर्शनियां भी आयोजित की जा रही हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags