Samachar Nama
×

नौ दिन मैहर शारदा मंदिर में बंद रहेंगे वीआईपी दर्शन, भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखकर लिया गया फैसला

मैहर, 19 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
नौ दिन मैहर शारदा मंदिर में बंद रहेंगे वीआईपी दर्शन, भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखकर लिया गया फैसला

मैहर, 19 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

शक्तिपीठ और सिद्धपीठ मंदिरों में भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन मध्यप्रदेश के मैहर में मौजूद शक्तिपीठ मंदिर मैहर शारदा मंदिर में भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए वीआईपी दर्शन बंद करने का फैसला लिया गया है। यह बैन नवरात्रि के नौ दिनों तक रहेगा, जिससे भक्तों की भीड़ को आराम से दर्शन कराए जा सकते हैं।

मध्यप्रदेश के मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मेला अवधि के दौरान मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, नवरात्रि के दौरान देश-विदेश से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं। ऐसे में आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ का कहना है कि मंदिर में चैत्र नवरात्रि के समय भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है और ऐसे में वीआईपी दर्शन को कुछ समय के लिए रोकने की अपील की गई है। आमजन की सुविधा को देखते हुए सभी से अनुरोध है कि वीआईपी दर्शन की अपील न की जाए क्योंकि इससे सभी को असुविधा होती है। कोशिश करें कि मंदिर द्वारा तय मार्ग से मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचें।

बता दें कि मां शारदा देवी मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर है, जहां मां सती का हार गिरा था। यही कारण है कि मंदिर को मैहर यानी मां का हार कहा जाता है। मंदिर अपनी पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां मंदिर में पूजा का पहला स्थान पुजारी को नहीं, बल्कि मां के परम भक्त आल्हा को है। माना जाता है कि मंदिर में जब पुजारी मंदिर के कपाट खोलते हैं तो प्रतिमा के पास ताजा फूल मिलते हैं। कहा जाता है कि मां के परम भक्त आल्हा ही कपाट खुलने से पहले मां की पूजा करते हैं।

--आईएएनएस

पीएस/पीएम

Share this story

Tags