Samachar Nama
×

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप: उत्तर प्रदेश ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को हराकर जीता खिताब

ग्रेटर नोएडा, 10 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की टीम ने 5वीं नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता।

उत्तर प्रदेश ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। इस खिताबी जीत के साथ व्हीलचेयर क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का दबदबा बढ़ गया है।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 का स्कोर बनाया था। 192 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन आखिरी में 5 रन से पीछे रह गई। हरियाणा 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना सकी और 5 रन से मुकाबला हार गई।

उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर अनिल सिंघानिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अनिल ने 27 रन बनाने के साथ ही 2 अहम विकेट लिए थे।

जीत के बाद उत्तर प्रदेश के कप्तान सोमजीत सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। इसका श्रेय टीम की एकता, कड़ी मेहनत और लड़ने के जज्बे को जाता है।

5वीं नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 3 मई से 10 मई तक किया गया। टूर्नामेंट में भारत में व्हीलचेयर क्रिकेट की मजबूत होती तस्वीर दिखी।

चैंपियनशिप के फाइनल में फरीदाबाद से भाजपा युवा नेता अमन गोयल, विश्व हिंदू परिषद से बाल किशन शर्मा, पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, डीसीसीआई के महासचिव रवि कांत चौहान और व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह शामिल थे।

व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन देश भर में एथलीटों को मजबूत बनाने और व्हीलचेयर क्रिकेट को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags