Samachar Nama
×

नासिक टीसीएस कंपनी मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

पुणे, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। नासिक के टीसीएस कंपनी में युवतियों के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से कंपनी और महाराष्ट्र पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही, भाजपा नेता नवनीत राणा, सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस समेत कई लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा कि हमारे पास एक संगठन की तरफ से नासिक की टीसीएस कंपनी की शिकायत आई थी, जिसमें बताया गया कि महिला कर्मचारियों को परेशान किया गया, उनका यौन शोषण किया गया और फिर ब्लैकमेल करके उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया।

प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आरोप है कि यह सब ऑफिस के अंदर और वरिष्ठ मैनेजमेंट की सहमति से करवाया गया। नासिक पुलिस ने कार्रवाई की है। हमने टीसीएस को नोटिस जारी कर पूरे देश के ऑफिस में महिला सुरक्षा को लेकर जानकारी मांगी है। हमने उनकी अन्य कंपनियों से भी जानकारी मांगी है।

उन्होंने बताया कि हमने महाराष्ट्र पुलिस को भी नोटिस जारी किया है और उनसे जानकारी मांगी है कि क्या इस मामले में सिर्फ कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है या फिर संस्था के प्रमुख को भी आरोपी बनाया गया है।

इस मामले पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऑफिस में इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों को कठोर सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां जब डिग्रियां लेकर कॉर्पोरेट में नौकरी के लिए जाती हैं, अपने परिवार की मजबूती के लिए वह ऑफिस जाती हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि बॉस के रूप में एक राक्षस बैठा हुआ है।

उन्होंने कहा कि राक्षस ऐसा है, जो जबरन बीफ खिलाएगा, बुर्का पहनाएगा, नॉनवेज खिलाएगा। बेटियों को इसका अंदाजा नहीं होता। मेरा मानना है कि ऐसे मामलों के आरोपियों के लिए कोई सुनवाई नहीं होनी चाहिए, बल्कि गोली मार देनी चाहिए।

महाराष्ट्र सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इस तरह के मामलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हर कंपनी में कमेटी होती है, पुलिस भी एक्शन ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी संस्कृति पर हर किसी को नाज होना चाहिए। माता-पिता ही उन्हें अपनी संस्कृति से रूबरू करवा सकते हैं। अगर बेटियां संस्कृति से जुड़ी रहेंगी तो ऐसे मामले नहीं होंगे।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags