Samachar Nama
×

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' बिल गिरने के बाद भाजपा और एनडीए देश भर में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़े संविधान संशोधन बिल के लोकसभा में गिर जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने देश भर में विपक्ष के खिलाफ बड़े प्रदर्शन करने का फैसला किया है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने महिलाओं के आरक्षण को रोककर देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है।

आज भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में करीब दो घंटे तक चली बैठक में अलग-अलग महिला टोलियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में सभी महिला सांसदों और महिला मंत्रियों को राज्यवार प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के सभी लोकसभा क्षेत्रों में महिला मोर्चा प्रदर्शन करेगा।

भाजपा शासित राज्यों में भी कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य विपक्ष के महिला विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाना है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि विपक्ष ने महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास को जानबूझकर नाकाम किया। अब सड़कों पर उतरकर यह संदेश दिया जाएगा कि सत्ता पक्ष महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रहा है, जबकि विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

लोकसभा में बिल गिरने के तुरंत बाद भाजपा की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने विपक्ष के खिलाफ नारे लगाए। बैठक में तय हुआ कि एनडीए के सभी सहयोगी दल भी इन प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। पार्टी का मानना है कि यह मुद्दा महिलाओं के भविष्य से जुड़ा है और जनता को बताना जरूरी है कि विपक्ष ने महिलाओं के हक पर कितना बड़ा प्रहार किया है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण होंगे लेकिन मजबूत स्वर में महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों में महिला कार्यकर्ताएं और नेता इन कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगी। पार्टी का प्रयास है कि इस मुद्दे को लेकर जनमत तैयार किया जाए और विपक्ष की नीयत को उजागर किया जाए।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags