Samachar Nama
×

नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार को लेकर टीएमसी बोली- सहानुभूति स्वाभाविक है

नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार को लेकर टीएमसी बोली- सहानुभूति स्वाभाविक है
नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार को लेकर टीएमसी बोली- सहानुभूति स्वाभाविक है

कोलकाता, 15 सितंबर (आईएएनएस)। नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा द्वारा दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ को उम्मीदवार बनाए जाने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने कहा कि उम्मीदवार मृतक की मां हैं। जनता में उनके लिए स्वाभाविक रूप से सहानुभूति होगी। वहीं, रिजु दत्ता ने हासी रानी रथ के प्रति सहानुभूति जताते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से चंद्रनाथ रथ की मौत मामले में सवाल किए।

मदन मित्रा ने कहा, "यह सच है कि उम्मीदवार मृतक की मां हैं। किसी की भी मां सबकी मां होती है, वह हमारी भी मां हैं। जिसका बेटा गुजर गया हो, उसके लिए जनता की आंखों में स्वाभाविक रूप से आंसू होंगे। फिर भी, मुख्यमंत्री ने कहा था कि अल्पसंख्यकों को अपनी इच्छा के अनुसार भाजपा को वोट देने का अवसर दिया गया था। मेरे विचार से, अल्पसंख्यक वोट पहले ही भाजपा को चला गया था। लेकिन हम एक अलग राजनीतिक पार्टी हैं।"

आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो के ट्रांसफर विवाद पर रिजु दत्ता ने कहा, "अब, ट्रांसफर का कारण क्या है, ट्रांसफर क्यों हुआ है, हमें जानने की कोई इच्छा नहीं है। यहां मुद्दा यह है कि जैसा मीडिया में बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया और इसी वजह से उनका ट्रांसफर किया गया। देखिए, अगर कोई व्यक्ति किसी धर्म का पालन करता है। उस धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता उसे देश के संविधान ने दी है, और अपनी आदत के अनुसार, अगर उन्होंने कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया, और उसी वजह से उनका ट्रांसफर किया गया, तो मुझे लगता है कि यह गैरकानूनी है।"

रिजु दत्ता के मुताबिक, "नंदीग्राम में भाजपा की उम्मीदवार हासी रानी रथ हैं, जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुझे उनके खिलाफ कुछ नहीं कहना है और मैं उनके प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। हालांकि, मुझे यह कहना ही होगा कि आज बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रनाथ रथ की हत्या के पीछे 'भाईपो गैंग' का हाथ था और दो करोड़ रुपए की सुपारी दी गई थी। मुख्यमंत्री से मेरा सीधा सवाल है कि आप इतना बड़ा दावा कर रहे हैं और सीबीआई जांच कर रही है।"

रिजु दत्ता ने कहा कि ममता बनर्जी ने केसी वेणुगोपाल से बात की, यह मैंने मीडिया से सुना है। उन्होंने मेरे सामने उन्हें कॉल नहीं किया। लेकिन कांग्रेस ने भी उन्हें मना कर दिया, कांग्रेस ने भी कहा कि आपके साथ कोई गठबंधन नहीं है, क्योंकि इंडिया गठबंधन में रहते हुए ममता बनर्जी ने सिर्फ एक ही काम किया है, वह है इंडिया गठबंधन को कमजोर करना और तोड़ना। उन्होंने 1998 में कांग्रेस को तोड़ा, तृणमूल बनाई, और तृणमूल के सत्ता में आने के बाद, उन्होंने पूरी तरह से पश्चिम बंगाल कांग्रेस को तोड़ दिया।

कल्याण बनर्जी के मामले को लेकर महेश मंदिर ग्राउंड में टीएमसी की पब्लिक मीटिंग पर महेश जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के सेक्रेटरी पियाल कृष्ण अधिकारी ने कहा कि 10 सितंबर को मुझे पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन से फोन आया, जिसमें पूछा गया कि क्या मैंने 11 तारीख को उस ग्राउंड में होने वाली मीटिंग के लिए परमिशन दी है। हमने कहा कि नहीं, कोई भी मेरे पास परमिशन लेने नहीं आया। तो, हम तुरंत हाई कोर्ट, डिवीजन बेंच गए। डिवीजन बेंच ने हमारा केस सुना और स्टे ऑर्डर जारी कर दिया। तो, उसके बाद भी यह कोर्ट का मामला है क्योंकि सिंगल बेंच के बाद इसे डिवीजन बेंच को भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस मैदान में कोई भी राजनीतिक सभा नहीं होगी। अगर कोई राजनीतिक दल आकर हमसे पूछेगा कि हम लोग इधर धर्मसभा करेंगे, हम लोग दे देंगे कोई अगर बोलेगा कि इधर गीतापाठ होगा हम दे देंगे। कोई समस्या नहीं है, लेकिन राजनीति से हम लोग दूर रहना चाहते हैं।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

Share this story

Tags