Samachar Nama
×

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने परिवार संग किया गणपति बप्पा का विसर्जन

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने परिवार संग किया गणपति बप्पा का विसर्जन
अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने परिवार संग किया गणपति बप्पा का विसर्जन

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर गणपति हर साल पूरे उत्साह और भक्ति के साथ अपने घर बप्पा का स्वागत करती हैं। इस साल भी उन्होंने परिवार संग परंपरा के अनुसार गणपति बप्पा का स्वागत किया और तीन दिन तक रखने के बाद गणपति बप्पा का विसर्जन किया।

गुरुवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस विसर्जन की झलक शेयर की। नम्रता शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके बच्चे बेटी सितारा और बेटा गौतम, परिवार के साथ गणपति बप्पा को विदा करते नजर आए।

एक झलक में नम्रता अपनी बेटी और बेटे के साथ गणपति की पूजा करती दिखीं। परिवार खूबसूरती से सजाई गई मूर्ति के चारों ओर इकट्ठा नजर आया, जहां फूल और पारंपरिक सजावट की गई थी।

नम्रता ने इससे पहले भगवान गणेश की आरती करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। एक और तस्वीर में वह अपने पालतू जानवरों के साथ गणपति की मूर्ति के सामने चमकीले गुलाबी पारंपरिक परिधान में पोज देती नजर आईं। त्योहार की तस्वीर शेयर करते हुए नम्रता ने लिखा, "गणपति बप्पा मोरया... आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर महाराष्ट्रियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत महत्व रखता है। वह जानी-मानी मराठी एक्ट्रेस मीनाक्षी शिरोडकर की पोती और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बड़ी बहन हैं। नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और 1993 में मिस इंडिया का ताज पहना था।

बाद में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 'वास्तव: द रियलिटी', 'कच्चे धागे', 'पुकार', 'अस्तित्व', 'आगाज', 'अलबेला' और 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अभिनेत्री ने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है।

तेलुगु फिल्म 'वामसी' उनकी पर्सनल लाइफ में खास तौर पर अहम है क्योंकि इसके निर्माण के दौरान उनकी मुलाकात एक्टर महेश बाबू से हुई थी।

नम्रता और महेश बाबू ने 2005 में शादी की और उनके बच्चे गौतम और सितारा हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गईं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story